लखनऊ. आयुष इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. जिसे लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण का बयान सामने आय़ा है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी, उत्तर प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इंटर्न डॉक्टर वर्तमान में मिल रहे 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- सपा के अनपढ़ और लठैत…सीटों के बंटवारे को लेकर संजय निषाद ने दिया तीखा बयान, गठबंधन पर भी पिक्चर कर दी साफ
आगे चंद्रशेखर ने कहा कि अस्पतालों के वार्ड, ओपीडी और अन्य सेवाओं में दिन-रात मरीजों की सेवा करने वाले आयुष इंटर्न डॉक्टरों को उनके श्रम और जिम्मेदारी के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड क्यों नहीं दिया जा रहा है? यूपी सरकार को आयुष इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर तत्काल हस्तक्षेप करते हुए ठोस निर्णय लेना चाहिए और प्रदेश के सभी आयुष इंटर्न डॉक्टरों के लिए उनके श्रम एवं जिम्मेदारी के अनुरूप सम्मानजनक स्टाइपेंड सुनिश्चित करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, 27 के चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम बताते हुए दिया बड़ा बयान
25,000 रुपये स्टाइपेंड की मांग
प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांग है कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह किया जाए, ताकि यह अन्य चिकित्सा पद्धतियों (जैसे एमबीबीएस) के इंटर्न के बराबर हो सके. छात्रों का कहना है कि वे भी मरीजों की सेवा में उतनी ही मेहनत करते हैं, फिर भी उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. इस आंदोलन को प्रदेशभर के आयुष (आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी) कॉलेजों के छात्रों का भी समर्थन मिल रहा है. छात्रों ने साफ़ कर दिया है कि जब तक शासन की ओर से लिखित में मानदेय बढ़ाने का आदेश नहीं मिलता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा. यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वे OPD और IPD सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार करने को मजबूर होंगे.



