लखनऊ. यूपी चुनाव में अब चंद महीने ही रह गए हैं. चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. पक्ष और विपक्षी दल अपने वोट बैंक को साधने की तैयारी में जुट गए हैं. 2027 के चुनाव में युवा वोट बैंक अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. बस यही वजह है कि यूथ वोटर्स को साधने के लिए तमाम कोशिश की जा रही है. सपा युवाओं तक पहुंचने के लिए नए-नए तरीके अपनाते नजर आ रही है. यूथ वोटर्स को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा- फार्म हाउस में मेरी हत्या की साजिश रची गई, मुस्लिमों को लेकर क्या कहा?
अखिलेश यादव ने कहा कि अब यूथ भाजपा सरकार को और सहने के मूड में नहीं है. अब यूथ का मूड बदल गया है, सरकार भी बदलेगी. हम जिस बात को लगातार कहते रहे हैं अब वो बात जनता भी समझ गई है कि ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं’. बेरोज़गारी से पीड़ित युवा शक्ति अब नाकाम भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ पूरी तरह से एकजुट है.
इसे भी पढ़ें- ‘चोरों’ को राहत नहीं! राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की जमानत पर सुनवाई टली, जानिए कब होगी कोर्ट में पेशी
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी नैतिक हार ये होती है कि पीड़ित जनता विपक्ष से उम्मीद करे, लेकिन सत्ता पक्ष से नहीं. हम 2027 में पीडीए सरकार बनाएंगे और नये ज़माने के हिसाब से रोज़गार-कारोबार के नये अवसर भी लाएंगे. पीड़ा बढ़ रही है इसीलिए पीड़ित भी बढ़ रहे हैं और पीडीए भी क्योंकि जो पीड़ित, वो पीडीए. यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!



