मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी प्रकरण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मामले में निरुद्ध दो मुख्य आरोपियों-रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और सेवानिवृत्त बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव-की जमानत अर्जी पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई है. ​अदालत में विवेचना अधिकारी (सीओ अयोध्या) आशुतोष तिवारी ने अपनी विस्तृत आख्या दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की. इस पर संज्ञान लेते हुए विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट, रजत वर्मा ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तिथि तय की है.

इसे भी पढ़ें- Gen-Z तक पहुंच बनाने में जुटी सपा, कॉलेजों में चलेगा छात्र जागरूकता अभियान

​सभी 8 आरोपी जेल में निरुद्ध

हाई-प्रोफाइल दान चोरी प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई के बाद से कुल 8 आरोपी इस समय अयोध्या जिला जेल में बंद हैं. इन आरोपियों में रामशंकर यादव (टिन्नू),​सुभाष श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त बैंक कर्मी),अविनाश शुक्ला,​अनुकल्प मिश्रा,​लवकुश मिश्रा,​मनीष कुमार यादव,​करुणेश पांडे,​रमाशंकर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- संसद से खेल के मैदान तक गूंजेगी शहनाई! रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की वेडिंग डेट आउट, वेन्यू देख चौंक जाएंगे आप

​5 सितंबर को दाखिल हुई थीं जमानत अर्जियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल में बंद सभी आठों आरोपियों की जमानत अर्जियां 5 सितंबर को अदालत में दाखिल की गई थीं. इसके बाद से ही विशेष एंटी करप्शन कोर्ट में इस मामले की सुनवाई प्रक्रिया चल रही है. ​राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े दान प्रकरण में चोरी का मामला उजागर होने के बाद से ही यह विषय लगातार चर्चा में बना हुआ है. अब सभी की निगाहें 19 सितंबर को होने वाली कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां पुलिस द्वारा आख्या प्रस्तुत किए जाने के बाद जमानत पर फैसला आ सकता है.