अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. प्रदेश की योगी सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बात करती है. लेकिन वहीं दूसरी ओर उनका ही प्रशासन सरकार की मंशा पर पानी फेरने में लगा हुआ है. सरकार दावा करती है कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं. लेकिन यहां सुरक्षा तो दूर, कुछ अनुचित होने जाने पर पीड़िता की सुनवाई तक नहीं होती. ऐसा ही एक मामला जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. थाने में शिकायत पर सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है.
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 7 अप्रैल की रात की है. वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे जबरन पकड़ लिया. पानी टंकी के पास एक घेराबंदी वाले स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से उसने तुरंत किसी को जानकारी नहीं दी. महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद जब वह अपने मायके जा रही थी, तब आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर दोबारा दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि उसने अलीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई.
इसे भी पढ़ें : कौन है जिम्मेदार? चंदौली में भीषण अग्निकांड, कई घर जलकर खाक, छोटे बच्चे झुलसे
थाने में कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची. उसने आरोपी रामबाबू सोनकर के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की. पीड़िता ने यह भी कहा कि यदि उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी. पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

