अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. मुगलसराय क्षेत्र के हनुमानपुर इलाके में रविवार शाम एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कूड़ा बाजार चौकी अंतर्गत हुई. मृतक की पहचान हनुमानपुर निवासी प्रदीप तिवारी के रूप में हुई है. इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक प्रदीप तिवारी वाराणसी में ड्राइवर का काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. रविवार सुबह वह अपने परिवार को आजमगढ़ स्थित घर छोड़कर आए थे. इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपने घर के अंदर लोहे की रॉड के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें : 200 रुपये लीटर पेट्रोल! मुनाफाखोरी पर उतारू हुए छोटे दुकानदार, किल्लत का बहाना बनाकर जनता को लूट रहे मौकापरस्त व्यापारी
काफी देर तक घर के अंदर से कोई हलचल न होने पर परिजनों को संदेह हुआ. जब उनकी बड़ी मां ने दरवाजा खोलकर देखा, तो प्रदीप तिवारी फंदे से लटके हुए मिले. यह दृश्य देखकर परिवार के सदस्य रोने लगे. आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. मृतक के पिता का नाम रामकिशुन तिवारी है. उनके परिवार में पत्नी अपर्णा तिवारी और दो मासूम बेटियां, 12 वर्षीय काव्या तिवारी और 9 वर्षीय नव्या तिवारी हैं. प्रदीप तिवारी तीन भाइयों में से एक थे. इस अचानक हुई घटना से परिवार गहरे सदमे में है.
सूचना मिलते ही कूड़ा बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदीप तिवारी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे. उनके असमय निधन से परिवार और मोहल्ले में गहरा दुख और शोक का माहौल है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

