चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के एक बयान पर पंजाब की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पंजाबियों को कथित तौर पर इमोशनल ब्लडी फूल कहते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर यह वीडियो पोस्ट कर भाजपा की सोच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहा यह वीडियो महज 11 सेकंड का है। वीडियो में चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा किसी कार्यक्रम में मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे कहते हैं कि मैं सबसे ज्यादा धन्यवाद पीएस लांबा का करूंगा। मैं कई बार गौर करता हूँ कि जो पंजाबी होते हैं, वो इमोशनल ब्लडी फूल होते हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने यह बात किस संदर्भ (कांटेक्स्ट) में कही है, क्योंकि वीडियो का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही सामने आया है। पूरे संदर्भ का पता पूरा वीडियो देखने के बाद ही चल सकेगा, लेकिन फिलहाल इस 11 सेकंड की क्लिप ने राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने साधा निशाना, मांगी माफी
इस वीडियो को साझा करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भाजपा से तुरंत माफी की मांग की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि चंडीगढ़ BJP अध्यक्ष की जुबान देखिए! पंजाबियों को ‘Emotional Bloody Fools’ कहकर BJP ने एक बार फिर पंजाब और पंजाबियत के प्रति अपनी सोच को बेनकाब कर दिया है।”
वड़िंग ने आगे लिखा कि जो कौम देश की सरहदों की रक्षा करती है, अन्न पैदा करके देश का पेट भरती है और हर संकट में सबसे आगे खड़ी होती है, उसी कौम का अपमान करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पंजाबी जज्बाती जरूर हैं, लेकिन मूर्ख नहीं। अपने स्वाभिमान और अधिकारों के लिए खड़ा होना हमारी पहचान है। भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
- ‘खाद की भरमार’ या सिर्फ दावों की फुहार? आगरा की सड़कों पर किसान कांग्रेस और पुलिस में तीखी झड़प, जानें मामला
- भारत-जिम्बाब्वे मैच में महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क एंट्री, CM साय ने जताई प्रसन्नता, बोले- ‘हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर’
- जैनम मानस भवन में 14 से 19 अक्टूबर तक सजेगी ‘रंगीलो रास गरबा’ की महफिल, पारंपरिक ड्रेस अनिवार्य, बॉलीवुड गानों पर रहेगी रोक
- न मूर्ति, न प्रतिमा, इस शक्तिपीठ में पालने की होती है पूजा, नवरात्रि में नवविवाहित जोड़े मांगते हैं विशेष आशीर्वाद….
- घी के डिब्बे में जहर: नंद कृष्णा, मधुसूदन और ब्रजवासी समेत 6 ब्रांड्स फेल, खरीदने से पहले चेक कर लें ये ‘बैच नंबर’

