चंडीगढ़. चंडीगढ़ में कांग्रेसी नेताओं ने एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का घेराव करने की कोशिश की। हालात को देखते हुए पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। लगातार धक्का मुक्की होने के बाद कांग्रेसी नेता और वर्कर नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
करीब आधे घंटे तक कांग्रेसी बैरिकेड पार करने की कोशिश करते रहे। कई दफे नारे बाजी की गई,इसके बाद पुलिस ने राजा वड़िंग समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया। सभी को सेक्टर-11 थाने ले जाया गया।
राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना साधते हुए नजर आए आज के प्रदर्शन में पार्टी पूरी तरह एकजुट नजर नहीं आई। चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े नेता इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए वह प्रदर्शन से दूर नजर आए।
राजा वड़िंग समेत पार्टी के कई नेताओं ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा
सरकार की नाकामियों के खिलाफ लगाया धरना
आपको बता दें कि यह धरना पंजाब सरकार की नाकामियों के खिलाफ लगाया गया था। पंजाब सरकार के मुलाजिमों की ओल्ड पेंशन स्कीम मुश्किल है। मुलाजिमों के डीए की प्रॉब्लम हैंडल नहीं हो रही। क्रॉस बॉर्डर जो ड्रग्स आ रहा है, उसकी मुश्किल हो रही है। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन नहीं हो रहा है। 4,36,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है, उसका भी सही से उपयोग नहीं हुआ, जो हाईकोर्ट में भी कहा है। इन सारी मांगों को लेकर आज का हमारा धरना है। कांग्रेस के नेताओं ने लगातार इन सभी मांगो को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला

