चंडीगढ़। पंजाब में शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस कार्यवाही में पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से उत्तराखंड में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है.
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पुलिस टीम से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन में चंडीगढ़ से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर उत्तराखंड की ओर ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर इंचार्ज विजय की अगुवाई में पुलिस टीम ने सेक्टर-23/24 के बीच पुराने डंपिंग ग्राउंड के समीप नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया. जब ड्राइवर से पूछताछ की गई और गाड़ी की चेकिंग की गई तो वह हड़बड़ा गया, और गाड़ी में कई पेटी शराब की जप्त मिली.
वाहन चालक ने अपनी पहचान अनुराग के रूप में हुई वह जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) का रहने वाला है. ड्राइवर की उम्र 21 वर्ष के बताई गई है. पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी लेने पर काली तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 25 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं. इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में हरियाणा आबकारी (संशोधन) अधिनियम की धारा 61(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया.

आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ एवं तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने के उद्देश्य से उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.
- भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति मैक्रों ने की घोषणा
- JPSC Exam 2026: जेपीएससी की 3 बड़ी परीक्षाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, विज्ञापन रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित
- सरकार के 200 अफसर हमारे संपर्क में…राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- ‘मुझे लगातार मैसेज मिल रहे हैं’
- Follow Your Heart: एयरटेल-पेप्सिको की नौकरी से UN के मंच तक, जानिए बिहार के आनंद प्रियदेव के संघर्ष की कहानी
- शीतला माता मंदिर में पहले दिन 3 लाख तक पहुंचे भक्त, 24 घंटे होंगे दर्शन
