चंडीगढ़. चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास दर्दनाक सड़क हादसा की खबर समाने आई है. इस हादसे में साउंड का सामान लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई. बड़े मुश्किल के साथ राहत कार्य शुरू किया गया और शव को बाहर से निकाला गया.

जानकारी के मुताबिक साउंड सिस्टम से लदी गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में दशहरा मेले के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान गांव देहणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई.

केबिन से निकाले गए शव

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया. खाई की गहराई और गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शव को निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लगा. कड़ी मेहनत के बाद गाड़ी के क्षतिग्रस्त केबिन से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. वहीं लोगों की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है.