फतेहगढ़ साहिब। जिले में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर बुधवार देर रात पीर जैन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. इस एक्सीडेंट की भयानकता इस लिए और अधिक बढ़ गई क्योंकि दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई. टक्कर के कारण दोनों गाड़ियां आग का गोला बन गईं. इस दर्दनाक हादसे में दो मौत हुईं है.
जानकारी सामने आई है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी, जिससे अचानक भीषण आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर राख हो गए. इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई. मृतकों की पहचान गांव कोटला बजवाड़ा के रहने वाले 42 वर्षीय मनदीप सिंह और गांव मानूपुर की निवासी 25 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है. हादसे में युवती की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि व्यक्ति का शरीर भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया.
घटना की खबर मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस और गांव निवासियों ने आग पर काबू पाने के साथ स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया है.
- Crime News: कोरी डैम लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग 3 आरोपियों को दबोचा
- अवैध डीजल परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 7 ड्रमों में भरा डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- रील देखकर शुरू की तलाश… और बन गए लखपति! इस दंपति को मिले 4 दुर्लभ हीरे, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: होटल में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला पति; पत्नी ने जमकर पीटा, थप्पड़ों की बरसात
- परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद हाईकमान का फैसला

