चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज बैंक्वेट हॉल के पास बम मिलने की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। होटल परिसर छावनी में बदल गया, जिसके बाद चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई. बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया. खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, कुछ देर में मामला तब पूरा बादल गया जब लोगों को यह पता चला कि यह पुलिस विभाग की मौक ड्रिल है, जो 15 अगस्त के पहले सावधानी के तौर पर की गई है.
खबर है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए इस मॉक ड्रिल को किया गया था. यह पूरी कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशंस सेल की ओर से की गई थी.
इसका उद्देश्य किसी वास्तविक खतरे से निपटने के लिए पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल को परखना था. बड़ी बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने हिस्सा लिया और अपने काम को बखूबी निभाया.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

