धनबाद। धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों पर ट्रेन के समय में बदलाव किया है। धनबाद से चलने वाली ट्रेन में नया टाइम टेबल 29 अगस्त से, जबकि कोयंबटूर से चलने वाली ट्रेन में 1 सितंबर से लागू होगा।

धनबाद से कोयंबटूर जाने वाली ट्रेन के सतना, कटनी और इटारसी स्टेशनों पर समय बदलेगा। वहीं वापसी में इटारसी से कटनी तक कई स्टेशनों पर ट्रेन नए समय पर पहुंचेगी। हालांकि, धनबाद से ट्रेन के प्रस्थान और कोयंबटूर पहुंचने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

धनबाद-कोयंबटूर ट्रेन का बदला समय

ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस

स्टेशन वर्तमान समय नया समय
सतना 4:55–5:00 सुबह 4:50–4:55 सुबह
कटनी 6:28–6:30 सुबह 6:13–6:15 सुबह
इटारसी 12:25–12:35 दोपहर 12:35–12:45 दोपहर


वापसी में भी कई स्टेशनों पर बदलेगा समय

ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस

स्टेशन वर्तमान समय नया समय
इटारसी 3:40–3:50 दोपहर 3:35–3:45 दोपहर
पिपरिया 4:30–4:32 शाम 4:33–4:35 शाम
नरसिंहपुर 5:30–5:32 शाम 5:33–5:35 शाम
जबलपुर 6:35–6:45 शाम 6:40–6:50 शाम
कटनी 7:53–7:55 रात 8:03–8:05 रात


पहले ही फेरे में लेट हुई थी अमृत भारत

धनबाद से शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस अपने पहले फेरे में ही देरी से चली। ट्रेन धनबाद से निर्धारित समय पर रवाना हुई, लेकिन काटपाडी करीब ढाई घंटे और कोयंबटूर लगभग पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची।

वहीं, कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवा मंगलवार से फिर शुरू हो गई। पहले दिन ट्रेन कोयंबटूर से महज चार मिनट की देरी से रवाना हुई। इसके धनबाद पहुंचने का निर्धारित समय गुरुवार दोपहर करीब एक बजे है।