बठिंडा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी नकली दूध बनाने की विधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो से पंजाब के दूध कारोबारियों में भारी रोष है।
पंजाब दूध डेयरी यूनियन एकता के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह की अगुवाई में आज बड़ी संख्या में दूध कारोबारियों ने बठिंडा के एसएसपी (SSP) को चन्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में चरणजीत सिंह चन्नी ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पंजाब में किस तरह यूरिया और अन्य रसायनों का उपयोग करके नकली दूध तैयार किया जा रहा है।
वीडियो में उन्होंने दूध बनाने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया था। यह वीडियो वायरल होते ही दूध के कारोबार से जुड़े लोगों ने इसे अपने व्यवसाय और छवि पर हमला करार दिया है।
कारोबारियों का आरोप: समाज में फैलाया जा रहा है डर
मीडिया से बातचीत करते हुए यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर रहे व्यक्ति द्वारा ऐसी वीडियो साझा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। वीडियो वायरल होने के बाद से लोग दूध विक्रेताओं पर शक करने लगे हैं और उनसे यूरिया के इस्तेमाल को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

कारोबारियों का कहना है कि जिस तरह चन्नी ने वीडियो में यूरिया से दूध बनाने का तरीका सिखाया है, उसे देखकर कोई भी शरारती तत्व ऐसा खतरनाक प्रयोग कर सकता है, जिससे समाज में घातक बीमारियां फैलने का डर है।
- दिवाली-छठ पर रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा चाक-चौबंद, 2040 जवान संभालेंगे मोर्चा
- शराब के नशे में प्रधानपाठक पहुंचे स्कूल: शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
- मंडला में बेखौफ बदमाश! घर से दुकान जा रही महिला के गले से झपटी सोने की चेन; वारदात CCTV कैमरे में कैद
- अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी तेज, 35 हजार स्वयंसेवक पहुंचे, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट
- इतना दिमाग अपराध रोकने में लगाते..! बाराबंकी पुलिस का खेला, सड़क हादसे में आरोपी ड्राइवर के बदले दूसरे को बना दिया चालक, किस सेटिंग में लगी खाकी?

