उमेश यादव, सागर। सागर के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में एग्जाम कॉपी जांचने के दौरान छिंदवाड़ा के निजी कॉलेज सतपुड़ा इंस्टीट्यूट में चैट जीपीटी से सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज की सभी कक्षाओं के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्र की कॉपी मैं शिक्षक ने पढ़ा कि पूरे आंसर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। यह बात पढ़ते ही शिक्षक ने मामले की सूचना परीक्षा नियंत्रक को दी। परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर जब अन्य विद्यार्थियों की कॉपी देखी गई तो अधिकांश कॉपियों में एक जैसा उत्तर लिखा हुआ था। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

READ MORE: सीने में दर्द से तड़पते युवक की जिला अस्पताल में मौत: परिजनों का आरोप- ICU में बेड नहीं मिला, 15 मिनट इंतजार में स्ट्रेचर पर ही थम गईं सांसें

जानकारी के अनुसार मई माह में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर और इससे संबद्ध 17 महाविद्यालयों में सेकंड, फोर्थ और सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई थीं। पिछले सेमेस्टर से लागू केंद्रीय मूल्यांकन प्रक्रिया के चलते सभी कॉलेजों की कॉपियां जांच के लिए सागर विश्वविद्यालय भेजी गईं। जहां अर्थशास्त्र विषय की कॉपी जांचने के दौरान एक शिक्षक को कॉपी में वीडियो लिंक देखने वाला वाक्य लिखा मिला। 

जांच में सामने आया कि यह विद्यार्थी छिंदवाड़ा के सौंसर में स्थित सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इन्फर्मेशन एंड बायोटेक्नोलॉजी का छात्र है। इसके बाद जब कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों की कॉपी देखी गई तो सामने आया कि अधिकांश विद्यार्थियों ने चैट जीपीटी पर दिए गए उत्तर को मोबाइल से कॉपी करके लिखा है। यह मामला सिर्फ एक विषय का नहीं बल्कि तीन विषयों में इसी तरह की सामूहिक नकल होने की बात सामने आई। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज के सभी परीक्षा परिणामों पर रोक लगा दी है।

READ MORE: 50 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक: दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर घायल 

सामूहिक नकल का प्रकरण सामने आने के बाद सतपुड़ा कॉलेज के सभी परीक्षा परिणाम रोके गए, जबकि सागर विवि और इससे संबद्ध सभी कॉलेजों के रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि पहले कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिसके बाद दोबारा परीक्षा या केंद्र बदलने जैसी कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m