शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में कर्ज और अवैध वसूली से तंग आकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ब्रज धाम निवासी 37 वर्षीय राम श्रवण पटेल के रूप में हुई है, जो पेशे से एक शेफ (Chef) थे और कोलार रोड स्थित एक बंगले में काम करते थे।
काम पर जाने का कहकर निकला था घर से
परिजनों के अनुसार, राम श्रवण पटेल घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। अगले दिन कलियासोत डैम के 13 शटर के पास एक पेड़ से उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही रातीबड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिंगरौली कोयला रेलवे प्रोजेक्ट का विरोध: धारा-247 के तहत जमीन देना मंजूर नहीं,
रोजाना मांग रहे थे 10 हजार रुपये ब्याज
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने मामले में अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न का खुलासा किया है। सुसाइड नोट के मुताबिक- मृतक ने अपना मकान बनाने के लिए ₹3.70 लाख का कर्ज लिया था। आरोप है कि मूल राशि चुका दिए जाने के बावजूद सूदखोर और रिकवरी एजेंट उन पर रोजाना ₹10,000 का ब्याज देने के लिए दबाव बना रहे थे। इस भारी मानसिक तनाव और लगातार मिल रही प्रताड़ना के चलते मृतक ने यह घातक कदम उठाया। चार दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश: जांच में यह भी सामने आया है कि लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से परेशान होकर युवक ने चार दिन पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।
नाना पटवारी केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाईः दोस्त मानव गंगवानी गिरफ्तार, छात्र नेता से 6 घंटे पूछताछ
पुलिस जांच में जुटी
रातीबड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा निम्नलिखित पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है- सुसाइड नोट में नामजद लोगों और रिकवरी एजेंटों की भूमिका। मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) की पड़ताल। बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन का विवरण। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Weather Alert: मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


