हेमंत शर्मा, इंदौर। नाना पटवारी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने अपनी जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया है। एमडी ड्रग्स और अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क को खंगाल रही राजेंद्र नगर थाना पुलिस को इस मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। इसी कड़ी में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने नाना पटवारी के करीबी साथी मानव गंगवानी को मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

नाना पटवारी से मिले अहम इनपुट

एमडी ड्रग्स और सट्टा कनेक्शन के सिलसिले में छात्र नेता रवि चौधरी से एसीपी (ACP) कार्यालय में लगातार 6 घंटे तक कड़ाई से पूछताछ की गई। पुलिस ने रवि चौधरी को नोटिस देकर राजेंद्र नगर थाने बुलाया था। नाना पटवारी से मिले अहम इनपुट के आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की विशेष टीम मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए हर संभव एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Weather Alert: मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

जल्द हो सकते हैं कई और बड़े खुलासे

जांच में लगातार नए तथ्य सामने आने से इस केस का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर एमडी ड्रग्स और सट्टे के इस गठजोड़ में जल्द ही कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m