राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के केन नदी पुल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्यांचल बैंक में काम करने वाला राजू पाल अपनी बाइक पुल पर छोड़कर लापता हो गया। परिजनों ने एक वीडियो के आधार पर कर्ज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस और SDRF की टीम नदी में सर्चिंग कर रही है।
जानकारी के अनुसार राजू पाल कल दोपहर करीब 3 बजे से लापता हैं। शाम को केन नदी पुल पर उनकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को नदी में कूदते हुए भी देखा। सूचना पर मडला और बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। वहीं लापता बैंककर्मी के परिजनो ने बताया कि आखिरी बार शाम 7:20 बजे उनसे बात हुई थी।
उन्होंने अपनी पत्नी को आखिरी लोकेशन भी भेजी थी, जहां तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। एक वीडियो मिला है जिसमें सत्यम शुक्ला का नाम लिया है, जिसमें पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि लेन-देन को लेकर सत्यम शुक्ला नाम का व्यक्ति राजू पाल को धमका रहा था। पुलिस ने फिलहाल वीडियो को जांच में लिया है और नदी में तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



