राकेश चतुर्वेदी, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बमनौरा थाने से महज 600 मीटर की दूरी पर स्थित आबकारी दुकान पर देर रात शराब के नशे में धुत कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा और तांडव मचाया।
ये भी पढ़ें: आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा: शराब दुकान में तोड़फोड़ के बाद एक्शन में पुलिस, 26 लोगों पर दर्ज की FIR
कर्मचारियों के साथ मारपीट, लाखों की शराब की बोतलें फोड़ीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत आरोपियों ने पहले आबकारी दुकान पर तैनात कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बेखौफ बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और दुकान में रखी लाखों रुपये कीमत की शराब की बोतलों को फोड़ दिया।
बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त, इलाके में फैली दहशत
उपद्रवियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उन्होंने दुकान के बाहर खड़े एक बोलेरो वाहन को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए इस भारी हंगामे और तोड़फोड़ से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: रीवा के निजी अस्पताल में कलेक्टर और SP की दबिश: आयुष्मान योजना और इलाज की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही बमनौरा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक उपद्रवी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


