कर्ण मिश्रा, अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर के चंदेरी क्षेत्र के चुरारी गांव में शराब दुकान के विरोध में हुए महिलाओं के प्रदर्शन के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दुकान में तोड़फोड़ के मामले में 21 लोगों को नामजद करते हुए पांच अन्य महिला पुरुषों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। दुकान संचालक ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों ने दुकान में रखी शराब की बोतलें तोड़ीं,सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए और पांच हजार रुपये गायब हो गए। शिकायत में कुल एक लाख 64 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया गया है।
READ MORE: शारीरिक बाधाओं को दी मात: 7 साल से जिम कर रहीं दिव्यांग शिक्षिका… अब जय हिंद मैराथन में बनेंगी युवाओं की रोल मॉडल
दरअसल चंदेरी थाना क्षेत्र के चुरारी-गौराकला चौराहे पर शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। चुरारी और आसपास के गांवों की महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और ताला तोड़कर अंदर रखी शराब की बोतलें बाहर निकालकर सड़क पर फोड़ दीं। महिलाओं का कहना था कि शराब के कारण परिवार आर्थिक परेशानी और घरेलू विवादों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दुकान हटाने की मांग करते हुए कहा था कि अब इस दुकान को चलने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत के मुताबिक, दुकान पर लाठियों से हमला कर तोड़फोड़ की गई, सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए और पांच हजार रुपये गायब होने का आरोप है।
READ MORE: सतना के कोठी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन, कई छात्र घायल; 2 की हालत गंभीर
संचालक ने शराब और अन्य सामान के नुकसान को मिलाकर एक लाख 64 हजार रुपये की क्षति बताई है। पुलिस ने 21 लोगों को नामजद किया है, जबकि पांच अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दर्ज आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बहरहाल एक ओर महिलाएं शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी हैं, तो दूसरी ओर दुकान में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई और शराब दुकान को लेकर प्रशासन का रुख अहम रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


