अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित जैतवारा थाना क्षेत्र के कोठी इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुदुआर गांव के पास बच्चों से भरी ज्ञान स्थली स्कूल की वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब 19 से 20 छात्र सवार थे। वैन पलटते ही मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें: ‘हर घर जल’ योजना में 3.85 करोड़ का गबन! पहली ही टेस्टिंग में ढह गई थी 30 फीट ऊंची टंकी, BJP नेता समेत 4 पर EOW की FIR

ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, 2 गंभीर

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायल विद्यार्थियों को तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: 7.80 करोड़ का बागवानी घोटाला: बिना पॉलीहाउस बनाए डकार गए लोन का पैसा; EOW ने बैंक अफसरों समेत 11 पर कसा शिकंजा

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही जैतवारा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा वैन की तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m