शंशाक द्विवेदी खजुराहो। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर बस स्टैंड पर एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां बारिश के दौरान फल की दुकान में लगे लोहे के पाइप में अचानक करंट उतर आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कमलेश रैकवार 16 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 11 KV बिजली की मेन लाइन में अचानक फॉल्ट आ गई थी। जिसकी वजह से पास ही स्थित फल की दुकान में लगे लोहे के पाइप में करंट फैल गया। इसी दौरान कमलेश रैकवार उस पाइप के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा हादसे की खबर मिलते ही चंद्रनगर चौकी और बमीठा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेज दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m