शशांक द्विवेदी, खजुराहो (छतरपुर)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। धसान नदी पर स्थित प्रसिद्ध लहचूरा बांध पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए दिल्ली के 30 वर्षीय युवक राहुल की नदी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: हैरिटेज होटल ग्रुप से 1 करोड़ की साइबर ठगी: 3 घंटे में 200 खातों में भेजे पैसे, पुलिस ने होल्ड कराए 95 लाख रुपये
दोस्तों के मना करने के बाद भी नहाता रहा राहुल
मृतक के दोस्त नरेंद्र ने बताया कि वह अपने साथियों राहुल और रोहित के साथ छतरपुर घूमने आया था। दोपहर करीब 3 बजे तीनों दोस्त लहचूरा बांध पहुंचे और नदी का पानी देखकर नहाने उतर गए। रोहित और नरेंद्र कुछ देर बाद नहाकर बाहर निकल आए और राहुल से भी बाहर आने को कहते रहे। लेकिन राहुल पानी में ही रुक गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया।
ये भी पढ़ें: MP Police में होने जा रही हैं बंपर भर्तियां! PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव, सितंबर में जारी होगा विज्ञापन
5 घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव
राहुल को डूबता देख दोस्तों ने चीख-पुकार मचाई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना मिलने पर तुरंत महोबकंठ थाना पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कांटा डालकर राहुल के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


