रणधीर परमार, छतरपुर। जहां एक ओर पूरा देश नागपंचमी के पावन अवसर पर नाग देवता की पूजा-अर्चना में लीन है, वहीं छतरपुर जिले के नौगांव में नाग देवता का अंदाज बिल्कुल अलग देखने को मिला। यहां यादव बगिया में नाग और कुत्ते के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

READ MORE: अवैध खदान बनी 14 साल के मासूम का काल! पानी में डूबने से मौत, भड़के ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

मामला नौगांव स्थित यादव बगिया का बताया जा रहा है। कल रात अचानक बगिया में एक नाग आ पहुंचा। नाग को देखते ही बगिया के डॉग्स ने जैसे नागपंचमी की पूजा छोड़कर सुरक्षा की कमान संभाल ली। दोनों आमने-सामने आ गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कभी नाग फन फैलाकर श्वान को डराता है, तो कभी डॉग नाग पर जोर-जोर से भौंकते नजर आता है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे मुकाबले को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यही वीडियो आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर वायरल हो रहा है। 

READ MORE: उफनते नाले में मौत को बुलावा: पन्ना में बह गई मोटरसाइकिल, ग्रामीणों ने यूं बचाई 3 जिंदगियां

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो नागपंचमी पर नाग देवता दर्शन देने आए थे, लेकिन डॉग ने बिना बुलाए ही उनकी सुरक्षा जांच शुरू कर दी।जीत किसकी हुई ये तो पता नहीं, लेकिन इतना तय है कि लोगों को पूजा के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी मिल गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m