रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। छतरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों की क्लासरूम में पढ़ाई की जगह स्मार्ट टीवी पर भोजपुरी/फिल्मी डांस वीडियो चलता दिखाई दे रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि Lalluram.com इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: अधिकारी अनजान-खतरे में जान! उफनते नाले से गुजर रही स्कूल बसें, हादसे के इंतजार में जिम्मेदार अफसर?
PM Shri स्कूल क्रमांक 2 का बताया जा रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो छतरपुर स्थित पीएमश्री स्कूल क्रमांक 2 का बताया जा रहा है। शासन द्वारा बच्चों को आधुनिक और प्रेक्टिकल शिक्षा देने के मकसद से क्लासरूम में एलईडी टीवी लगाई गई थी।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कक्षा में बच्चे मौजूद हैं, बेंच पर उनके बैग रखे हुए हैं और सामने लगी टीवी पर पढ़ाई वाले कंटेंट की जगह डांस वीडियो चल रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रांसफर रुकवाने के लिए मंत्री के नाम से फर्जी लेटर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
शिक्षा विभाग करा सकता है जांच
क्लासरूम में पढ़ाई के समय इस तरह का वीडियो चलने से सवाल उठ रहे हैं कि जब कक्षा में पढ़ाई का समय था, तब टीवी पर यह कंटेंट क्यों चलाया जा रहा था। खबर है कि वीडियो के उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच करा सकता है और दोषियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


