शंशाक द्विवेदी, छतरपुर। मध्य प्रदेश की छतरपुर जिला पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है। टेलीग्राम पर टास्क और रेटिंग का झांसा देकर 15 राज्यों में करीब 35 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। मामले में छतरपुर पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शहर में जुलूस भी निकाला।
ये भी पढ़ें: जेल से छूटते ही चंबल के पुल पर लटका युवक! प्रेमिका की बच्ची पर जताया हक, दुष्कर्म और अपहरण के हैं आरोप
104 सिम कार्ड, 20 पासबुक बरामद
एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सक्रिय आरोपी सलमान राही छतरपुर और आसपास के गरीब लोगों को 10-12 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड किराए पर लेता था।
करोड़ों का नेटवर्क
फोरलेन ब्रिज से दबोचे गए आरोपी के पास से 20 बैंक पासबुक, एटीएम और 104 फर्जी सिम कार्ड मिले हैं। किराए पर लिए गए खातों को आरोपी आगे 18-20 हजार रुपये में बड़े साइबर ठगों को बेच देते थे।
गिरोह का मुख्य सरगना व सहयोगी कौन?
इस रैकेट में उज्जवल अग्रवाल संचालक और राहुल पांडे खाते इकट्ठा करने वाला मुख्य भूमिका निभा रहे थे। छत्तीसगढ़ में बैंक खाते लेने वालों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।
ये भी पढ़ें: ‘सस्पेंशन नहीं, FIR चाहिए! श्योपुर कलेक्ट्रेट के सामने Gen-Alpha छात्राओं का उग्र प्रदर्शन
इनाम का ऐलान
मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 8,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


