सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के सटई स्थित शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि पर बने सरकारी डॉक्टर क्वार्टर को नगर परिषद द्वारा कथित तौर पर रात के वक्त जेसीबी चलवाकर जमींदोज कर दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सरकारी भवन को गिराए जाने की भनक स्थानीय CMO रामस्वरूप अवस्थी तक को नहीं लगी थी।
ये भी पढ़ें: संतों का धन जुटाना कितना उचित… पुजारी महासंघ ने धीरेंद्र शास्त्री और अवधेशानंद गिरी महाराज से पूछे सवाल, सनातन परंपराओं पर मांगा शास्त्रीय समाधान
अध्यक्ष पति के मौखिक निर्देश पर कार्रवाई के आरोप
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉक्टरों के रहने के लिए दो शासकीय क्वार्टर बने हुए थे। इनमें से एक क्वार्टर में डॉक्टर साहब पहले से निवास कर रहे हैं, जबकि दूसरे क्वार्टर में हाल ही में साफ-सफाई, लाइट फिटिंग और पुताई का काम चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि नगर परिषद अध्यक्ष के पति के मौखिक निर्देशों पर यह पूरी कार्रवाई की गई है, जो अब जांच के घेरे में आ गई है।
ये भी पढ़ें: 2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर से जुड़ा शराब ठेका घोटाला, तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा और ठेकेदार पर लोकायुक्त की FIR
CMHO ने एसडीएम को दी सूचना, कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि उनके विभाग को बिना किसी आधिकारिक सूचना या जानकारी के ही शासकीय आवास को तोड़ दिया गया है। इस गंभीर मामले को लेकर उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को लिखित रूप से सूचित कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

