सुनील उपाध्याय, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रही गर्भवती को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में मौजूद 2 साल के मासूम को सिर पर गंभीर चोट आई है। यह पूरा मामला ईशानगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सागर की ओर से बिजली विभाग के खंभों के तार लेकर अचट की ओर जा रही थी। इसी दौरान जैन मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रही गर्भवती महिला को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान रानी साहू निवासी गहरवार के रूप में हुई है। वह अपने दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी।
ये भी पढ़ें: नर्मदा में युवक के छलांग लगाने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; ककरा घाट के पास मिली बाइक और मोबाइल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की गोद में मौजूद करीब दो वर्षीय बालक दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में चोट आई है। वहीं साथ चल रही बालिका को चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और ईशानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

