दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा नदी के ककरा घाट से एक 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया है। घाट के पास पुल के समीप युवक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने नर्मदा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
ये भी पढ़ें: ना सड़क, ना पक्का पुल… ड्रमों के सहारे खतरे में जिंदगी! कब तक जुगाड़ के पुल के भरोसे रहेंगे इस गांव के लोग?
तेंदूखेड़ा के दीपक जाटव के रूप में हुई पहचान, नर्मदा में उतरी SDERF की टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो ककरा घाट पुल के पास लावारिस बाइक और मोबाइल बरामद हुआ। लापता युवक की पहचान तेंदूखेड़ा निवासी 25 वर्षीय दीपक जाटव के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम गोताखोरों की मदद से नर्मदा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
ये भी पढ़ें: दबंगों की दबंगई: घर में घुसकर दलित युवक को नग्न कर लात-घूसों से पीटा; बचाने आई मां से भी की अभद्रता, SP के कड़े रुख के बाद दर्ज हुई FIR
पानी के साथ अन्य जगहों पर भी तलाश, BNS के तहत मामला दर्ज
घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140/3 के तहत केस दर्ज कर लिया है और सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

