नितिन नामदेव, रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय उप-चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। शुरुआती रुझानों और नतीजों में भाजपा की बढ़त पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुशी जाहिर की है और प्रदेश की जनता के साथ ही बीजेपी कार्यकताओं को भी आभार जताया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के आरोप पर भी पलटवार किया है।
चुनाव परिणाम पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ढाई सालों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो सरकार रही, यह उसका ही परिणाम है। चाहे नगरीय क्षेत्र के चुनाव हों या ग्राम और जिला पंचायत के, अधिकांश जगहों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत हो रही है। रुझान पूरी तरह भाजपा के पक्ष में हैं, जो यह साबित करता है कि प्रदेश की जनता CM साय के नेतृत्व की सरकार से खुश है।
कांग्रेस के आरोप पर किया पलटवार
भाजपा की जीत को कांग्रेस की ओर से ‘पैसों की जीत’ बताए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर वो चुनाव जीतते हैं तो कहते हैं कि यह सरकार की नाकामी है और हम जीत रहे हैं तो उनकों पैसे की जीत लग रही है। हर जगह दूसरों पर दोष मढ़ने लगते हैं। कांग्रेस हर चुनाव में पिट रही है। रिजल्ट से पहले बोलते है सरकार बनाएंगे हारने पर दोष देते हैं।
2028 चुनाव की तैयारी को लेकर BJP की तैयारी तेज
आगामी चुनावों को लेकर मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में उत्तर से लेकर पूर्व तक जितने भी उप-चुनाव हुए हैं, उनके परिणाम साफ बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ का मूड क्या है। प्रदेशभर में नॉर्थ से ईस्ट में किसी न किसी रूप में चुनाव हुए है। प्रदेश का मूड बता रहा है बीजेपी पर जनता का भरोसा बढ़ा है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व जनता का भरोसा बढ़ा है और बढ़ेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

