शरद पाठक, पांढुर्णा। जिला मुख्यालय स्थित लगभग 290 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़े अज्ञात युवक को आखिरकार 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस और प्रशासन लगातार उसे सुरक्षित नीचे लाने के प्रयास में जुटे रहे। पहले दिन स्थानीय स्तर पर किए गए प्रयास सफल नहीं होने पर दूसरे दिन छिंदवाड़ा से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने टावर पर चढ़कर युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने टावर की लोहे की रॉड उखाड़कर टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसके चलते अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

लगातार 48 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद छिंदवाड़ा और नागपुर फायर विभाग से आई रेस्क्यू टीम के दो सदस्यों ने दोबारा साहसिक तरीके से टावर पर चढ़कर युवक को काबू में लिया। युवक लगातार दो दिनों से टावर पर चढ़ा हुआ था और बारिश और ठंड के बावजूद भी नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इन दो दिनों में उसने कुछ खाया पिया भी नहीं था, जिसके कारण प्रशासन को डर था कि यह कहीं कमजोरी या नींद के कारण टावर से नीचे ना गिर जाए।

ये भी पढ़ें: ‘मैं न शिवराज से डरता हूं न किसी मंत्री से’, इछावर के पटवारी का ऑडियो वायरल; कहा- घाट-घाट का पानी पिया है

इसके बाद स्थानीय संदीप खुरसंगे, पुलिसकर्मी नितेश रघुवंसी और पुष्पेंद्र राजपूत ने भी टावर पर चढ़कर रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। तब जाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता हासिल की। इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान की लगातार निगरानी करते रहे। युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर चिकित्सकीय परीक्षण और कार्रवाई के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

ये भी पढ़ें: कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंची नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: रेहान ने बुरी नीयत से पकड़ा, फिर हाथ पर उर्दू में लिखा ये नाम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m