अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मामला इछावर तहसील के दिवडिया गांव का है। जहां तैनात पटवारी ऋषि यादव का एक कथित ऑडियो सामने आया है। जिसमें पटवारी न केवल अपनी दबंगई दिखा रहे हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी खुली धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ऑडियो में क्या है पूरा मामला
वायरल ऑडियो में पटवारी ऋषि यादव की भाषा बेहद आपत्तिजनक है। उन पर आरोप है कि वे रिश्वत लेने के बाद भी आम जनता के काम नहीं कर रहे हैं। जब इस संबंध में उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने अपनी सत्ता और रसूख का रौब झाड़ते हुए मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दीं।
ये भी पढ़ें: फिर टला सिंधिया राजघराने की संपत्ति पर ‘फाइनल’ फैसला, आखिर किस बात पर फंसी डील?
दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में पटवारी और जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व जिला महामंत्री शंकर जयसवाल भाजपा के एक स्थानीय नेता को खरी-खोटी सुनाते हुए धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। पटवारी ने तंज कसते हुए कहा, डेढ़ सौ रुपए के कुर्ता-पजामा पहन लिए तो रौब झाड़ने लगे। पटवारी का यह कहना चर्चा का विषय बना हुआ है कि वे किसी से नहीं डरते ‘मैं न शिवराज (पूर्व सीएम) से डरता हूं, न किसी मंत्री से और न ही आपसे।’
घाट-घाट का पानी पिया है…
अपनी दबंगई का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्होंने घाट-घाट का पानी पिया है, जिसका अर्थ वह अपनी प्रशासनिक पहुंच और अनुभव से जोड़ रहे हैं। यह ऑडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक सरकारी पद पर बैठा व्यक्ति इतनी बेलगाम भाषा का उपयोग कैसे कर सकता है ? क्या रिश्वतखोरी और अभद्र व्यवहार करना अब एक सरकारी सेवक का काम बन गया है। मैंने घाट-घाट का पानी पिया है। मैंने न शिवराज से डरता हूं, न मंत्री से… डेढ़ सौ रुपए के कुर्ता-पजामा पहन लिए तो रौब झाड़ने लगे।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में 19 करोड़ का गेहूं गायब! धान खरीदी केंद्र से वेयरहाउस तक नहीं पहुंचा, कांग्रेस ने उठाए सवाल
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी यह ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इस दबंग पटवारी पर कोई कार्रवाई करता है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

