इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंची नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक रेहान ने कॉलेज में नाबालिग युवती का पहले बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और फिर उसके हाथ पर उर्दू में अपना नाम लिखा दिया और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़ित ने यह बात अपने परिवार को बताई। तब परिजन और हिंदू संगठन ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रेहान पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदू जागरण मंच के माधव झा ने बताया आज एक नाबालिक छात्रा जो कॉलेज में एडमिशन के लिए पहुंची थी। वह रेहान नाम का युवक उसको उर्दू सिखा रहा था। उसने बच्ची के हाथ पर उर्दू में ‘रेहान और नसीम’ भी लिखा था, जिसका मतलब साफ है कि उसे मुस्लिम बनाने का प्रयास किया जा रहा था! इस युवक ने छात्रा को पहले विनीत पटेल नाम बताया था। फिर बाद में पता चला कि ये युवक मुस्लिम है। माधव झा ने कहा कि हम सब उस छात्रा और उसके परिवार के साथ थाने में गए है और FIR दर्ज कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: आलीराजपुर की बेटी ने रचा इतिहास: राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 3 रजत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

माधव झा

वहीं कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक छात्रा शिकायत लेकर आई थी। जिसमें बताया कि एक शिक्षा संस्थान में वह गई थी, जहां आरोपी रेहान ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और उसके हाथ पर कुछ लिखा है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उर्दू में लिखा नाम – रेहान/नसीम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m