शरद पाठक, ​छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की वारदात हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक से कितनी राशि या सामान की चोरी हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा के गांगीवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

हालांकि बैंक से कितनी राशि या सामान की चोरी हुई है, इसका आंकलन किया जा रहा है। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से सुराग जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m