बठिंडा में हुए भयानक बस हादसे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दुख जताया है। CM Mann ने X (ट्विटर) पर लिखा, ”बठिंडा के तलवंडी साबो रोड पर स्थित लसाड़ा ड्रेन में एक निजी बस के हादसाग्रस्त होने की दुखदाई खबर मिली। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को हस्पताल पहुंचा दिया गया है, बचावकार्य जारी है, पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मैं परमात्मा से दिवगंत आत्माओं की शांति और घायल हुए यात्रियों की जल्दी स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।”
बता दें कि आज बठिंडा में जीवन सिंह वाला और कोट शमीर के बीच यात्रियों से भरी एक निजी बस नाले में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी की यह बस जब नाले में गिरी तो मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी लोगों के लिए राहत कार्य जारी है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ समेत अन्य संगठन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। कई यात्री अभी भी बस में फंसे हुए हैं और उन्हें निकाला जा रहा है। हादसा बारिश के कारण बस के अनियंत्रित हो जाने से हुआ है।
जिला प्रशासन ने स्थापित किया कंट्रोल रूम
मौके पर मौजूद डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरदूलगढ़ से बठिंडा आ रही एक प्राइवेट बस जिले के गांव जीवन सिंह वाला में गंदे नाले में गिर गई. इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से यात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बचाया गया.

उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना में 46 यात्री शामिल थे, जिनमें से आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी को तलवंडी साबो और जिला अस्पताल बठिंडा में इलाज के लिए भेजा गया। उपायुक्त ने कहा कि इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जब भी पता चलेगा, समय पर जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन ने जनता की सुविधा के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है जिनका मोबाइल नंबर 97801-00498 एवं 96468-15951 है।
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

