Punjab Desk, चंडीगढ़. पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार नशा के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है. इसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम और वार्ड रक्षा समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया है.

सरकार ने सम्मान समारोहों के साथ-साथ दो सप्ताह की एक समीक्षा प्रक्रिया शुरू की है, जिसका समापन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के साथ होगा. इस बैठक में मुख्यमंत्री कई अहम बिंदुओं पर चर्चा करेंगे इस लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस पहल को शासन के सभी स्तरों तक पहुंचाने के लिए, राष्ट्रीय दिवसों तथा अन्य अहम सरकारी अवसरों पर होने वाले सभी समारोहों में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ की गतिविधियां प्रमुखता से शामिल की जाएंगी. अनुमान है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगा. साथ ही इस अभियान को और भी व्यापक रूप से चलाए जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी.

सरकार करेगी समीक्षा

इसके अलावा, पिछली शिकायतों पर पुलिस-प्रशासन की तरफ से की गई कार्रवाई की समीक्षा भी होगी. इसके बाद यह प्रक्रिया जिला स्तर पर आगे बढ़ेगी. 26 से 29 अगस्त के बीच, कैबिनेट मंत्री जि‍ला स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि और विधानसभा-ब्लॉक स्तर के कोऑर्डिनेटर भी शामिल होंगे.

बैठकों में गांवों से मिले फीडबैक की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. पूरी प्रक्रिया का समापन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के साथ होगा. इस बैठक में, सरकार जिलावार प्रगति की समीक्षा करेगी और अभियान के अगले चरण के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m