चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान से न्योता आया है. इस कर उन्होंने केंद्र में आसीन बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी पंजाबी कवि बाबा बशीर हुसैन नजमी ने उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित किया है. इस पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मैंने उनसे कहा, ‘मुझे तो केंद्र वाले यूरोप की तरफ भी नहीं जाने देते, तो पाकिस्तान कैसे जाने देंगे?’
मुख्यमंत्री का इशारा हाल के उस घटनाक्रम की ओर था जिसमें केंद्र ने उन्हें विदेश यात्राओं की अनुमति नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि अगर उनको केंद्र से मंजूरी मिली तो वे जरूर पाकिस्तान जाना चाहूंगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत के पंजाबी लेखकों और कवियों के भी पाकिस्तान जाने की उम्मीद है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि करतारपुर साहिब कारिडोर खुले ताकि पंजाब विधानसभा के सभी सदस्य, विपक्ष सहित एक साथ करतारपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर सकें. उन्होंने कहा कि वह तो ननकाना साहिब के भी दर्शन करने कि इच्छुक हैं, लेकिन अनुमति मिलने की उम्मीद नहीं है. इस पर तुरंत स्पीकर संधवां ने सीएम से कहा कि आप प्रयास करो और अनुमति मिल जाए तो हम सबको भी साथ ले चलिएगा. उल्लेखनीय है कि करतारपुर कारिडोर गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब से जोड़ता है.
हाई कोर्ट ने दी थी अनुमति
आपको बता दें कि अभी हाल में ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रांस जाने के अनुमति केंद्र द्वारा नहीं देने पर भारी बवाल हुआ था. इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाई कोर्ट से अनुमति लेकर फ्रांस यात्रा में गए थे. लेकिन जब जब वह लौट रहे थे तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के लिए रोका गया था. इसे लेकर मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

