चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर लोगों में का काफी उत्साह है। लोग इस तीर्थ यात्रा के जरिए धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें दर्शन करने के लिए लोगों को सभी अतिरिक्त सुविधा भी मिल रही है।
योजना शुरू होने के बाद से अभी तक राज्य के कुल 33,893 लोग लाभ उठा चुके हैं। लोगों को धार्मिक स्थल तक लेकर जाना और वहां रुकने और खाने की व्यवस्था करवाना भी इस योजना के अंतर्गत ही आता है। लोगों को रोकने के लिए बेहतरीन सुविधा दी जा रही है। ऐसी रूम में लोगों को रुकाया जा रहा है।

कुछ धार्मिक स्थल ऐसे हैं जो नजदीक हैं जहां पर लोगों को बस के माध्यम से ले जाया जा रहा है। वहीं अगर दूर दराज के धार्मिक स्थल हैं तो उन्हें इसके लिए ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री की इस योजना से लोग काफी खुश है और बड़ी संख्या में लोग धार्मिक स्थानों की यात्रा कर रहे हैं।
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम
