गोरखपुर। गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के भटहट स्थित बांसस्थान में 757 करोड़ से अधिक लागत की 24 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के साथ विपक्ष पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी का इतिहास रामभक्तों के खून से सना हुआ है। इस पार्टी ने हमेशा भारत की विरासत और आस्था का अपमान किया है।
योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब प्रदेश में दंगे होते थे और कांवड़ यात्रा तक में बाधाएं डाली जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज डबल इंजन सरकार विकास और सांस्कृतिक विरासत दोनों को आगे बढ़ा रही है, जिसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही हैं।
READ MORE: काली मंदिर ध्वस्तीकरण हादसा: घायल मजदूर की मौत, विधायक प्रभु नारायण ने की मुआवजे की मांग
विकास के साथ बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष जाति के नाम पर समाज को बांटने की साजिश कर रहा है ताकि विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि यदि समाज विभाजित हुआ तो इसका नुकसान वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पूर्वांचल इंसेफेलाइटिस, पिछड़ेपन और सरकारी योजनाओं से वंचित रहने की समस्या से जूझ रहा था, जबकि आज विकास के साथ बीमारी पर भी प्रभावी नियंत्रण हुआ है।
READ MORE: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रायबरेली दौरा: राम मंदिर चोरी पर दिया बड़ा बयान, गौ रक्षा यात्रा का भव्य स्वागत
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामे में भगवान राम और श्रीकृष्ण को मिथक बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है।

