शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है। केवाईसी (KCY) नहीं होने पर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर मां और बेटे का मार्मिक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है।
सोशल मीडिया X पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद यह जानकारी दी है। लिखा- इंदौर में हुए इस प्रकरण को संज्ञान लेते हुए दिनेश प्रजापत जी एवं उनकी माता रामप्यारी बाई की समस्या का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया गया है।
कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी: मादा चीता आशा बनी मां, इस बार 5 शावकों को दिया जन्म,
परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल KYC कर पेंशन प्रक्रिया शुरू कराई गई एवं अरविंदो अस्पताल में उपचार की व्यवस्था की गई है। परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही BLO द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है।कुछ दिन पहले इंदौर में कलेक्टर ऑफिस में मां और बेटे का विरोध करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था

