अनूप दुबे, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। द्वारिका स्कूल की चलती तूफान वैन का दरवाजा अचानक खुलने से 10 वर्षीय मासूम छात्र सड़क पर गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व मातम पसर गया है।
READ MORE: सेहत से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त: कलेक्टर बंगले पर पहुंचा बच्चों का एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर, मेडिकल स्टोर सील
टीकर निवासी दिनेश यादव का 10 वर्षीय पुत्र जीत यादव द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था। रोजाना की भांति वह पढ़ाई पूरी कर स्कूल की तूफान गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक वैन का दरवाजा खुल जाने से जीत अनियंत्रित होकर चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर जा गिरा। हादसे में मासूम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया तुरंत ही बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया..ये खबर सुनते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
READ MORE: फरियादी मुकरा, चश्मदीदों ने पहचान से किया इनकार; लेकिन ‘गोली और खोखों’ ने 3 हत्यारों को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
हादसे की सूचना मिलने के बाद विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की लापरवाही, वाहन की फिटनेस और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



