BRICS Summit 2026: BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र और UNSC में भारत और ब्राजील की बड़ी भूमिका की आकांक्षा का समर्थन दोहराया है. ब्रिक्स देशों ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की बड़ी भूमिका यानी स्थानीय सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया है. ऐसे में ब्रिक्स का यह संदेश भारत की UNSC दावेदारी के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है.
नई दिल्ली घोषणापत्र से निकली ये खबर मुनीर की टेंशन को और भी बढ़ाने वाली है. यह खबर बाहर आने के बाद PAK के सीने पर सांप लोट गया है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को लेकर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से बड़ी खबर सामने आई है. नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान अपनाए गए दिल्ली घोषणापत्र में संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया गया है.
ब्रिक्स के मंच से आया यह संदेश इसलिए अहम है, क्योंकि चीन और रूस खुद UNSC के पांच स्थायी सदस्यों में शामिल हैं और उनके पास वीटो पावर है. घोषणापत्र में कहा गया कि वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़नी चाहिए और ग्लोबल साउथ की आवाज को ज्यादा मजबूत बनाया जाना चाहिए.
करीब 7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग ने ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हैंडशेक किया. ब्रिक्स के नई दिल्ली घोषणापत्र पर अपनी सहमति दी और तालियों से स्वागत किया.
नई दिल्ली घोषणापत्र में ब्रिक्स नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया. ब्रिक्स ने साफ किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार जरूरी है, ताकि यह ज्यादा लोकतांत्रिक, प्रतिनिधित्व वाला, प्रभावी और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के मुताबिक बन सके.
जोहानिसबर्ग ब्रिक्स समिट 2023 की घोषणाओं का जिक्र करते हुए चीन और रूस दोनों ने ही यूएन में भारत की सुरक्षा परिषद में बड़ी भूमिका निभाने की आकांक्षाओं के लिए अपना समर्थन दोहराया.
दूसरी तरफ पाकिस्तान में ये ख़बर आग की तरह फैल गई. पाकिस्तान न सिर्फ भारत की यूएन में स्थायी सीट पर दावेदारी के चीन के समर्थन से सदमे में है बल्कि उसे ये समझ नहीं आ रहा है कि नई दिल्ली घोषणापत्र में आखिर शी जिनपिंग ने पहलगाम हमले की निंदा कैसे कर दी. उसे उम्मीद नहीं थी कि ‘आयरनफ्रेंड’ इस तरह उससे दगा कर जाएगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



