BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की धरती पर कदम रख चुके है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट कर दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज शाम 5:45 बजे उनकी अहम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है. शी जिनपिंग भारत की धरती पर करीब 7 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मुलाकात. भारत-चीन रिश्तों पर इस समय पूरी दुनिया की नजर है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनका स्वागत किया गया. चूंकि, भारत मेजबानी कर रहा है इसलिए उनके स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. वे अपने विशेष विमान AIR CHINA से भारत की धरती पर आ चुके है. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर भी दुनिया की नजर रहेगी.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए सरकारी लिमोजिन कार की व्यवस्था की गई है. जिनपिंग के भारत की 24 घंटे के दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था हाई लेवल की गयी है. शी जिनपिंग के साथ चीन का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचा है. इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य काई ची और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी शामिल हैं.
उनके साथ 67 लोगों का दल होगा, जिसमें सीनियर नेता, राजनयिक, सुरक्षा अधिकारी और मेडिकल स्टाफ शामिल होंगे. पीएम मोदी-शी जिनपिंग, दोनों नेताओं की मुलाकात BRICS समिट के सबसे अहम कार्यक्रमों में से एक होगी.
नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का औपचारिक आगाज आज दोपहर होगा. दोपहर 2 बजे समिट का औपचारिक उद्घाटन होगा. शी जिनपिंग सीधे पालम एयरपोर्ट से 8 किलोमीटर की दूरी तय कर ताज होटल पहुँचने वाले है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



