यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सेना के बीच संघर्ष तेज हो गया है. यमन में हूतियों के मोखा में बढ़ते कब्जे के बाद सऊदी अरब ने विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया. शुक्रवार को सऊदी हवाई हमलों ने यमन के उस बंदरगाह शहर मोखा के एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिस पर हाल ही में ईरान समर्थित विद्रोहियों ने कब्ज़ा किया था. ईरान ने सऊदी नाकाबंदी खत्म करने और दोनों पक्षों के बीच बातचीत फिर शुरू करने की अपील की है.
हूतियों, यमनी सरकार और सऊदी अरब के बीच संघर्ष बढ़ने से तेल की क़ीमतों में तेज़ी आई है. इस घटनाक्रम से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही, तेल आपूर्ति और यमन में जारी नाजुक संघर्षविराम को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं.
सऊदी अरब ने विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया. यह हमला हूतियों के रेड सी के किनारे बसे मोखा शहर में घुसने के एक दिन बाद हुआ, जिससे वे रणनीतिक रूप से अहम बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के और करीब पहुंच गए हैं.
मोखा पर क़ब्ज़े के बाद ईरान समर्थित यह समूह बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से सिर्फ़ 75 किलोमीटर दूर रह गया है. इसी बीच ईरान ने यमन की सऊदी नाकाबंदी खत्म करने की मांग की और हूतियों के मोखा में प्रवेश के बाद अपने पहले बयान में सऊदी अरब और हूतियों के बीच बातचीत फिर शुरू करने की अपील की.
हूतियों का गुरुवार को मोखा में प्रवेश सऊदी समर्थित यमनी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ वर्षों में उनकी सबसे बड़ी क्षेत्रीय बढ़त है. इस कदम के बाद वे बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से 75 किलोमीटर के दायरे में आ गए हैं. यमन में हूतियों के मोखा में बढ़ते कब्जे के बाद सऊदी अरब ने विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया.
बाब अल-मंदेब में किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक शिपिंग और कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित कर सकता है. आम तौर पर दुनिया के करीब 12 प्रतिशत सामान इस जलडमरूमध्य से भेजा जाता है. बुधवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रवक्ता ने कहा था कि अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत में यमन को शामिल किया जाना चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



