भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर शुक्रवार को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इंफाल में राज्यपाल और CM से मिलकर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. राजदूत सर्जियो गोर ने मणिपुर की प्राचीन राजधानी कांगला किले और महिलाओं द्वारा संचालित बाजार ख्वाइरामबंद कैथल का दौरा किया.

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को इंफाल में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह से मुलाकात की.

राजदूत सर्जियो गोर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह के साथ अलग-अलग बैठकें कीं. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर और पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग का दौरा किया.

सर्जियो गोर ने अपनी पोस्ट में कहा ‘मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलने का अवसर पाकर बहुत खुशी हुई. हमने अमेरिका-भारत के निरंतर सहयोग के महत्व पर चर्चा की’.

सर्जियो गोर ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि मुख्यमंत्री से मणिपुर के लिए उनके दृष्टिकोण के बारे में सुनकर बहुत अच्छा लगा. हमने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि अमेरिका और भारत आर्थिक संबंधों को विस्तार देने के लिए किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं. शुक्रवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इम्फाल के मंत्रीपुखरी स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री युमनाम खेमचेंद सिंह से मुलाकात की.

मणिपुर से पहले सर्जियो गोर गुरुवार को दार्जिलिंग पहुंचे थे. उन्हें राज्यसभा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था.

सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर कहा ‘जब मैं पहली बार भारत आया, तो मेरा हार्दिक स्वागत करने वालों में से एक थे हर्ष वी श्रृंगला. उन्होंने मुझे दार्जिलिंग स्थित अपने घर और निर्वाचन क्षेत्र में आने का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित प्रसिद्ध ख्वैरामबंद ईमा कैथल का भी दौरा किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m