चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में देवांगना घाटी जंगल में बुधवार दोपहर एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां 20 वर्षीय NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी. तभी तीन आरोपी पहुंचे, खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को धमकाया.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, समझाइए अपने गुंडों को…मंदिर के पुजारी और बेटे पर हुए हमले को लेकर ओपी राजभर ने साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?

बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर छात्रा को झाड़ियों में घसीटा

आरोपियों ने लड़के को बेल्ट से पीटा और गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद तीनों ने छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले जाकर गैंगरेप किया. छात्रा चीखती रही और रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी नहीं माने. वारदात दोपहर करीब 3 बजे देवांगना घाटी जंगल में हुई, जो जिला मुख्यालय से मात्र 12 किलोमीटर दूर है.

बॉयफ्रेंड ने दी पुलिस को सूचना, एक संदिग्ध हिरासत में

पीड़िता राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी करती है और मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है. वह चित्रकूट घूमने आई थी. उसका बॉयफ्रेंड चित्रकूट का ही निवासी है और 12वीं कक्षा में पढ़ता है. दोनों दो साल से सोशल मीडिया पर दोस्त थे. घटना के बाद बॉयफ्रेंड ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस रात में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल के पास CCTV फुटेज में तीनों आरोपी बाइक पर जाते दिख रहे हैं. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और बाकी की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण

जिला पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. नाबालिग बॉयफ्रेंड का भी मेडिकल कराया जाएगा. थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है. एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV तथा स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है.

इसे भी पढ़ें- समस्या, सुनवाई और समाधानः CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की तकलीफें, गंभीर बीमारियों को लेकर दिए अहम निर्देश

सपा विधायक का सरकार पर हमला, घेराव की चेतावनी

सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने इस घटना पर प्रदेश सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल प्रस्तावित देवांगना हवाई अड्डे से मात्र 500 मीटर और कलेक्ट्रेट-एसपी कार्यालय से सिर्फ 3 किलोमीटर दूर है. फिर भी दिनदहाड़े ऐसी घटना होना कानून-व्यवस्था की नाकामी दर्शाता है. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा.