लखनऊ. सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. एक बार फिर उन्होंने तंज कसा है. ओपी राजभर ने कहा कि वाह अखिलेश यादव जी वाह! गजब का दोहरा चरित्र है आपका. एक तरफ ब्राह्मण सम्मान और ब्राह्मण सम्मेलन का ढोंग करते हैं तो दूसरी तरफ ब्राह्मणों के साथ ‘PDA यानी पीट देगा अहीर’ करवाते हैं.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव अपने गिरेबान में कब झांकेंगे? मंत्री अनिल राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए कह दी बड़ी बात

ओपी राजभर ने कहा कि कल ही की बात है, गाजीपुर में आपके स्वजातीय गुंडों ने बाबा गंगेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी और उनके चार साल के मासूम बच्चे को भी नहीं छोड़ा. उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, उनका खून बहाया. आपके दरिंदों ने न सिर्फ उस निहत्थे पुजारी को बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके 4 साल के मासूम बच्चे पर भी फावड़े से हमला कर दिया, उसका सिर फोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौत का खेलः लिव-इन रिलेशनशिप की गला दबाकर हत्या, खाकी से बचने दिया आत्महत्या का रूप, फिर…

आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि समझाइए अपने गुंडों को. ये सलाह इसलिए दे रहा हूं ,ताकि चुनाव में हमें ठीक ठाक विपक्ष मिल जाए. अगर ऐसे ही आपके लोग गुंडागर्दी करते रहे तो यक़ीन मानिए जो 25-30 सीट जीतने की आप उम्मीद पाले हैं, वो भी आपको नहीं मिलेगी. जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव!