Suresh Dhakad: बेगूं से बीजेपी विधायक सुरेश धाकड़ ने चित्तौड़गढ़ की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। एक कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कई मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती।

विधायक ने कहा कि अगर उन्होंने बोलना शुरू कर दिया तो पुलिस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने साफ कहा कि जब तक जिले की कानून-व्यवस्था नहीं सुधरती, तब तक वह पंचायती राज चुनाव में प्रचार करने नहीं आएंगे। विधायक का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
कार्यक्रम में सुरेश धाकड़ ने कहा कि अगर वह रेत, अफीम या डोडाचूरा का कारोबार करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया जाए। लेकिन पुलिस किसानों के घर जाकर उन्हें परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसी की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने पर पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखती, जबकि अफीम और डोडाचूरा से जुड़े मामलों में पुलिस की कई गाड़ियां एक साथ पहुंच जाती हैं। विधायक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से भी चित्तौड़गढ़ की कानून-व्यवस्था सुधारने को लेकर बात की है।
अवैध बजरी खनन को लेकर भी नाराजगी
चित्तौड़गढ़ में अवैध बजरी खनन का मुद्दा भी विधायक के बयान में प्रमुखता से सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध बजरी खनन के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
सुरेश धाकड़ ने कहा कि जनता अगर न्याय मांगने के लिए सड़कों पर उतर आई तो हालात मुश्किल हो जाएंगे। उन्होंने कहा, मैं चुप बैठा हूं, मुझे चुप रहने दो। विधायक ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने बोलना शुरू किया तो पुलिस की मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी दी नसीहत
सुरेश धाकड़ ने कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चाय से ज्यादा केतली गर्म ना हो।विधायक के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
पंचायत चुनाव के प्रचार को लेकर बड़ा ऐलान
सुरेश धाकड़ ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से चित्तौड़गढ़ में कानून-व्यवस्था ठीक करने की बात कही है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक जिले की व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक वह पंचायती राज चुनाव के प्रचार के लिए लोगों के बीच नहीं आएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एनर्जी ड्रिंक’ लेबल विवाद में Red Bull को राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने FSSAI का आदेश पलटा
- INDIA ब्लॉक की बैठक कल: SIR और चुनाव आयोग पर बनेगी विपक्ष की रणनीति, ये नेता नहीं होंगे शामिल
- ‘अगर कोई समस्या है तो…’, ‘शर्म’ वाले बयान पर BJP मंत्री लखेंद्र पासवान ने चिराग को दी नसीहत
- MMDR संशोधन कानून के खिलाफ ओडिशा में गरमाई राजनीति, राज्यव्यापी बंद का ऐलान
- कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे फर्जी टिकटों के चक्कर में? भारत-वेस्टइंडीज मैच के नाम पर फर्जीवाड़ा! साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी

