महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में कलेक्ट्रेट कॉलोनी के पास स्थित एक वॉटर प्लांट में टैंकर से क्लोरीन गैस लीक होने की भीषण घटना सामने आई है. गैस लीक होन के बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कतें महसूस होने लगी. इस गैस लीक से 60 से अधिक लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और 5 से 6 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. दमकल और NDRF की टीमें मौके पर राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं.

महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से 60 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

नागपुर के गोधनी इलाके में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्‍लोरीन गैस लीक होने की खबर सामने आने के बाद से पूरा इलाका खाली कराना पड़ा. कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और कई स्थानीय निवासियों को सांस लेने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा.

तकरीबन 60 से ज्यादा लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 से 6 लोगों को ICU में रखा गया है. प्रभावित लोगों में संयंत्र के 8 से 10 कर्मचारी और आसपास रहने वाले 20 से 25 स्थानीय लोग शामिल हैं. गैस रिसाव के बाद लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

 घटना की जानकारी मध्यरात्रि के आसपास सामने आई, जिसके बाद इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. भीषण गैस रिसाव की घटना के बाद घटनास्थल के करीब 200 मीटर के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. गैस के प्रभाव को नियंत्रित करने के साथ ही आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

मनकापुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हरीश कालसेकर ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘क्लोरीन गैस रिसाव के कारण 200 मीटर के दायरे को खाली करा लिया गया है. अब तक 60 से अधिक स्थानीय लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m