संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्विमिंग पूल में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यह भी पढ़ें: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा खुलासा: नेता-अफसर थे गैंग के निशाने पर, हिडन गैजेट्स से बनते थे Video

दरअसल, प्रकाश तरण पुष्कर में करीब 25 बच्चे स्विमिंग कर रहे थे। अचानक सभी को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बैचेनी बढ़ते ही सभी बेहोश होने लगे। करीब 4 से 5 बच्चों की स्थिति गंभीर हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फौरन जे पी अस्पताल लाया गया।  फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में सुधार है। 

यह भी पढ़ें: महंगे शौक के लिए मासूम की हत्या: मौसी के घर लूट के लिए घुसे आरोपियों ने महिला की निकाली आंख, पोते को उतारा मौत के घाट

बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था। स्विमिंग पूल प्रबंधन ने गैस की टंकी बदल दी है। लेकिन इस घटना के बाद प्रकाश तरण पुष्कर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m