Churu Road Accident: राजस्थान के चूरू जिले में सादुलपुर कस्बे के पास शनिवार सुबह कार और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। हादसा ददरेवा-तारानगर रोड पर हुआ। कार में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में एक लड़की घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ददरेवा-तारानगर रोड पर हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, कार की ट्रक से टक्कर इतनी गंभीर थी कि ड्राइवर समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इनमें पांच लोग तारानगर के सोमसीसर गांव के एक ही परिवार के थे।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल लड़की का इलाज जारी है।
मंदिर में पूजा करने जा रहा था परिवार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग एक मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ददरेवा-तारानगर रोड पर कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
चूरू में हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, चूरू के सादुलपुर में सड़क हादसे में हुई जान-हानि की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि जिला प्रशासन को घायलों के लिए उचित और त्वरित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
पढ़ें ये खबरें
- कोटिया सीमा विवाद: आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव अधिसूचना के खिलाफ ओडिशा सरकार ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख
- रांची में सरकारी दफ्तरों के आसपास धरना-प्रदर्शन पर सख्ती, निषेधाज्ञा लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- टेक्नो स्पोर्ट मॉल के स्टॉक रूम में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में राख हो गए हजारों डिजाइनर कपड़े!
- 25 साल में 7 हजार से अधिक पीएम, धमतरी के ‘पोस्टमार्टम किंग’ मोहन की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान…
- अब हर नई कार में मिलेंगे सुरक्षा के तगड़े फीचर्स, सरकार का प्लान— 2032 तक अनिवार्य हो सकता है ADAS
